ePaper

सलमान की बहन अर्पिता ने लिये आयुष के साथ सात फेरे, कई हस्तियां हुई शामिल

Updated at : 19 Nov 2014 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता ने लिये आयुष के साथ सात फेरे, कई हस्तियां हुई शामिल

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन ने 18 नवंबर को आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिये. शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में धूमधाम से संपन्‍न हुई. खान परिवार के सभी सदस्‍यों के मौजूदगी में अर्पिता ने आयुष को वरमाला पहनाई और सात फेरे लिये. दोनों लंबे अरसे से एकदूसरे को जानते […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन ने 18 नवंबर को आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिये. शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में धूमधाम से संपन्‍न हुई. खान परिवार के सभी सदस्‍यों के मौजूदगी में अर्पिता ने आयुष को वरमाला पहनाई और सात फेरे लिये. दोनों लंबे अरसे से एकदूसरे को जानते थे. शादी के इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों के अलावा कई अलग क्षेत्रों के मेहमान शामिल हुये.

शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई. इस अवसर पर आयुष शर्मा के पिता अनिल शर्मा (हिमाचल के कांग्रेसी नेता),मां सुनीता,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के अलावा कई रिश्‍तेदारों ने आशीर्वाद दिया और दोनों के मंगल भविष्‍य का कामना की. शादी की रस्‍मों के बाद बारातियों का डिनर भी शाही अंदाज में हुआ. वरमाला के दौरान सलमान खान बेहद भावुक नजर आये. मंच पर सोहेल खान और अरबाज खान भी मौजूद थे.

पूरा खान परिवार बेटी के विदाई के अवसर पर भावुक था. सभी की आंखों में आंसुओं की बूंदें थी. सलमान की मां सलमा खान की आंखों में बेटी से जुदा होने को गम साफ दिखाई दे रहा था. शादी में लगभग 400 लोगों ने शिरकत की. आयुष शर्मा की बारात क्‍लॉक टावर से शाम पांच बजे फलकनुमा पैलेस के लिये रवाना हुई. बारातियों ने जमकर ठुमके लगाये.

शादी बडे ही धूमधाम से हुई. अर्पिता चाहती थी कि उनकी शादी किसी महल में हो. सलमान ने अपनी लाडली की इच्‍छा पूरी करते हुये हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस को बुक किया था. शादी में सिंगर मीका ने स्‍टेज पर गाना गाते हुये सलमान खान और आमिर खान को भी स्‍टेज पर बुला लिया था. शादी में सभी ने जमकर मस्‍ती भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola