ePaper

फिल्‍म ''ROY'' में डबल रोल निभायेंगी जैकलीन फर्नांडीज

Updated at : 18 Nov 2014 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍म ''ROY'' में डबल रोल निभायेंगी जैकलीन फर्नांडीज

भूषण कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज खासा उत्‍साहित है. फिल्‍म में वो पहली बार डबल रोल में नजर आयेंगी. ‘रॉय’ में जैकलीन के अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. वहीं जैकलीन एक रोल में मूवी डायरेक्‍टर का किरदार निभायेंगी तो दूसरे रोल […]

विज्ञापन

भूषण कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज खासा उत्‍साहित है. फिल्‍म में वो पहली बार डबल रोल में नजर आयेंगी. ‘रॉय’ में जैकलीन के अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. वहीं जैकलीन एक रोल में मूवी डायरेक्‍टर का किरदार निभायेंगी तो दूसरे रोल में आर्ट डायरेक्‍टर का.

जैकलीन टिया के किरदार में नजर आयेंगी जो कला की दीवानी है. वहीं दूसरी तरफ वे फिल्‍म डायरेक्‍टर आयशा के किरदार में भी नजर आयेंगी. आयशा का लुक कैजुअल है. उनकी गर्दन और कलाई पर टैटू बने हुए है. जैकलीन अपने इन दोनों किरदारों से दर्शकों को हैरान करेंगी.

वहीं फिल्‍म के बारे में भूषण कुमार का कहना है कि,’ यह पहली बार हो रहा है जब जैकलीन डबल रोल में नजर आयेगी. फिल्‍म दर्शकों को पसंद आयेंगी. फिल्‍म में कई चीजें मजेदार होगी.’ इससे पहले जैकलीन फिल्‍म ‘किक’ में सलमान खान के साथ काम कर चुकी है. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

जैकलीन ने बताया था कि फिल्‍म ‘किक’ में काम करना उनके लिए सफलता की पहली सीढी है. जैकलीन ने सलमान की काफी तारीफ भी की थी. दर्शकों ने सलमान और जैकलीन की जोडी को पर्दे पर खासा पसंद किया था. इस फिल्‍म के बाद जैकलीन को कई फिल्‍मों के ऑफर मिले थे. अब वे ‘रॉय’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola