''हैंगओवर'' के बाद अब सलमान ''कव्वाली'' गाने के लिये तैयार

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहें है. फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में है. फिल्म की शूटिंग इनदिनों दिल्ली में चल रही है. कई सीन्स की शूटिंग हुमांयू के मकबरे पर की गई है. शूटिंग के दौरान […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहें है. फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में है. फिल्म की शूटिंग इनदिनों दिल्ली में चल रही है. कई सीन्स की शूटिंग हुमांयू के मकबरे पर की गई है. शूटिंग के दौरान करीना बच्चों के साथ नजर आई.
वहीं शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और कोरियोग्राफर अहमद खान भी नजर आये. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी और नजीम खान भी मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म जुलाई 2015 में रिलीज होगी. फिल्म में सलमान मुस्लिम ल़डके और करीना हिंदू ल़डकी के किरदार में नजर आएंगी.
सलमान ने फिल्म ‘किक’ में हैंगओवर गाना गाया था अब वे फिर से एकबार ‘बजरंगी भाईजान’ में गाते नजर आयेंगे. फिल्म में वे कव्वाली गायेंगे. खास बात यह है कि कव्वाली गाना मुश्किल है क्योंकि इसमें सुर उपर नीचे होते है. अब देखना है कि सलमान कैसे इसे हैंडल करते है. सलमान को दर्शक हर रुप में देखना पसंद करते है.
सलमान शूटिंग के अलावा अपनी बहन अर्पिता खान की शादी को लेकर भी खासा व्यस्त है. शादी की पूरी जिम्मेवारी सलमान ने अपने उपर ले रखी है. अर्पिता की शादी 18 नवंबर को होगी. इस शादी में कई बडी हस्तियों के शामिल होने की खबरें है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




