ePaper

कलाकारों को दूसरी भाषा बोलते देखने को तैयार हैं दर्शक: शबाना

Updated at : 07 Nov 2014 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
कलाकारों को दूसरी भाषा बोलते देखने को तैयार हैं दर्शक: शबाना

अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी की अंगरेजी फिल्म ‘ए डीसेंट अरेंजमेंट’ शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. शबाना का कहना है कि भारतीय दर्शक अब अपने कलाकारों को दूसरी भाषाएं बोलते हुए देखने तैयार हैं और वे यह समझते हैं कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भाषा की बाध्यता नहीं होनी चाहिए. निर्देशक […]

विज्ञापन
अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी की अंगरेजी फिल्म ‘ए डीसेंट अरेंजमेंट’ शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. शबाना का कहना है कि भारतीय दर्शक अब अपने कलाकारों को दूसरी भाषाएं बोलते हुए देखने तैयार हैं और वे यह समझते हैं कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भाषा की बाध्यता नहीं होनी चाहिए.
निर्देशक सरोवर बंका की फिल्म ‘द डीसेंट अरेंजमेंट’ एक भारतीय अमेरिकी के बारे में है. फिल्म में एडम लॉपस, लेथिया नाल, फरीद कुर्रिम, श्रेया शर्मा आदि ने काम किया है. शबाना से यह पूछने पर कि क्या उनको लगता है कि दर्शक अंगरेजी भाषा की फिल्मों को स्वीकार कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘हमें यह समझना होगा कि यहां विभिन्न तरह के दर्शक वर्ग हैं और उनमें एक वर्ग शहरी दर्शकों का भी है, जो अंगरेजी बोलता है और भारतीय कलाकारों को फिल्मों में अंगरेजी बोलते देखने के लिए तैयार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola