ePaper

क्‍यों आमिर को खानी पडी 12 लात...

Updated at : 05 Nov 2014 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों आमिर को खानी पडी 12 लात...

बॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता आमिर खान के लिए मुसीबत तब खडी हो गई जब उन्‍हें एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि दस से ग्‍यारह बार लात खानी पडी. जी हां हम बात कर रहें है उनकी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के सीन की. इस सीन में आमिर को एक नाई (अजय नरवाल) से लात खानी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जोनमाने अभिनेता आमिर खान के लिए मुसीबत तब खडी हो गई जब उन्‍हें एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि दस से ग्‍यारह बार लात खानी पडी. जी हां हम बात कर रहें है उनकी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के सीन की. इस सीन में आमिर को एक नाई (अजय नरवाल) से लात खानी थी. इस सीन को कई टेक दिये गये तब ये फाइनल हुआ. इसलिए आमिर को इतनी लात सहनी पडी.

लात मारने वाला सीन ऐसा है कि आमिर नाई का पायजामा पीछे से खींचते है और वे आमिर को लात मारते है और लाइन में बैठे एक के बाद एक सभी गिर जाते है. आमिर अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लेकर खासा उत्‍साहित है. इस फिल्‍म के पोस्‍टरों ने दर्शकों को वैसे ही हैरान कर दिया है और ऐसे में फिल्‍म के टीजर ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर दिया है. टीजर में आमिर नटखट और लगातर पान खाते हुए नजर आ रहें है.

आमिर ने फिल्‍म के लिए लगभग 100 से अधिक पान भी खाये. पान खाने के बारे में पूछने पर आमिर ने कहा कि,’ मैं इसका आदी नहीं हूं लेकिन सीन को परफेक्‍ट बनाने के मुझे ऐसा करना था. सेट के सामने हमने एक पानवाले को बुलाया था. मैंने तकरीबन 100 से ज्‍यादा पान खोय होंगे. फिल्‍म ने दर्शकों को अभी तक संस्‍पेंस में रखा है. मैं चाहता हूं कि दर्शक मेरे पोस्‍टर से फिल्‍म की कहानी का अंदाजा लगाये.’

‘पीके’ में अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म के पहले पोस्‍टर ने प्रशंसकों के मन में हलचल पैदा कर दी थी. पहले पोस्‍टर में वे नंगे होकर एक रेलवे ट्रैक पर खडे है और अपनी इज्‍जत को एक ट्रांजिस्‍टर के सहारे बचा कर रखा है. वहीं एक पोस्‍टर में वे संजय दत्‍त के साथ राजस्‍थानी पारंपरिक ड्रैस में नजर आये है. कभी पुलिस वाले बनकर तो कभी नटखट बनकर आमिर ने दर्शकों के लिए फिल्‍म के कई क्‍लू दिये है.

https://www.youtube.com/watch?v=H5SJ3NzAo7M

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola