दीपिका संग रोमांस करेंगे सल्लू भाई

Updated at : 05 Nov 2014 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका संग रोमांस करेंगे सल्लू भाई

बॉलीवुड के दबंग स्‍टार सलमान खान सिल्‍वर स्‍क्रीन पर डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे. सुत्रों के हवाले से ऐसे खबरें आ रही है कि यशरज के बैनर तले बन रही फिल्‍म में ये दोनों साथ काम करते नजर आयेंगे. फिल्‍म को निर्देशन अली अब्‍बास करेंगे. सलमान इससे पूर्व वर्ष 2012 […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग स्‍टार सलमान खान सिल्‍वर स्‍क्रीन पर डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे. सुत्रों के हवाले से ऐसे खबरें आ रही है कि यशरज के बैनर तले बन रही फिल्‍म में ये दोनों साथ काम करते नजर आयेंगे. फिल्‍म को निर्देशन अली अब्‍बास करेंगे.

सलमान इससे पूर्व वर्ष 2012 में यशराज बैनर की फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ में काम किया था. फिल्‍म में उनके साथ कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में थी. अब वे फिर एकबार उनके साथ काम करने जा रहें है इसबार उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती है.

निर्देशक अली अब्‍बास जफर ने यशराज बैनर के तले फिल्‍म ‘गुंडे’ का निर्देशन किया था. फिल्‍म में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिका में थे. वहीं खबरें ये आ रही है कि आनेवाली फिल्‍म के लिए दीपिका को चुनाव किया जायेगा. फिलहाल इनदिनों दीपिका अमिताभ के साथ फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त है.

सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर है. फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. अब दर्शकों को दीपिका-सलमान की जोडी कितनी पसंद आएगी यह तो चयन के बाद ही पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola