ePaper

‘सुपर नानी’ का ट्रेलर ‘खूबसूरत’ के साथ होगा रिलीज

Updated at : 17 Sep 2014 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
‘सुपर नानी’ का ट्रेलर ‘खूबसूरत’ के साथ होगा रिलीज

मुंबई : रेखा अभिनीत ‘सुपर नानी’ का पहला ट्रेलर ‘खूबसूरत’ के साथ जारी किया जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि 59 साल की रेखा ने 1980 की हिट फिल्म ‘खूबसूरत’ में काम किया था और इसी नाम से इसका रीमेक बना है जिसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं. सोनम की यह फिल्म इसी शुक्रवार […]

विज्ञापन

मुंबई : रेखा अभिनीत ‘सुपर नानी’ का पहला ट्रेलर ‘खूबसूरत’ के साथ जारी किया जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि 59 साल की रेखा ने 1980 की हिट फिल्म ‘खूबसूरत’ में काम किया था और इसी नाम से इसका रीमेक बना है जिसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं. सोनम की यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

रेखा लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर ‘सुपर नानी’ नामक फिल्म के साथ आ रही है. इसमें उनके साथ शरमन जोशी, अनुपम खेर और रणधीर कपूर नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसे आगामी 24 अक्तूबर को शाहरुख अभिनीत ‘हैपी न्यू ईयर’ के साथ रिलीज किया जाएगा.

सोनम कपूर की फिल्म ‘खूबसूरत’ का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. इस फिल्‍म में उनका अलग लुक देखने को मिलेगा. फिल्म में उनके अपोजिट पाकिस्तान कलाकार फवाद खान दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola