ePaper

...अब नये लुक के साथ अजय कहेंगे ''लाइट कैमरा एक्‍शन''

Updated at : 11 Sep 2014 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
...अब नये लुक के साथ अजय कहेंगे ''लाइट कैमरा एक्‍शन''

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन-जेक्‍शन’ को लेकर खासा उत्‍साहित है. इस थ्रिलर फिल्‍म का लुक जारी हो गया है. उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इसके बाद उन्होंने बिना एक दिन का ब्रेक लिए हुए ‘एक्शन जैक्सन’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस तस्वीर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन-जेक्‍शन’ को लेकर खासा उत्‍साहित है. इस थ्रिलर फिल्‍म का लुक जारी हो गया है. उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इसके बाद उन्होंने बिना एक दिन का ब्रेक लिए हुए ‘एक्शन जैक्सन’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

इस तस्वीर में अजय अपने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और फिल्म के तेवर को इस तस्वीर से कुद हद तक जाना जा सकता है. उनकी पिछली फिल्‍म ‘सिंघम रिटर्न्स’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.फिल्‍म में उनके आपो‍जिट करीना कपूर खान थी.

पिछली फिल्‍म में दर्शकों ने अजय को बेहद पसंद किया था. आगामी फिल्‍म में अपनी मसल्स को और अच्छे ढंग से दिखाने के लिए वे रूटीन एक्सरसाइज कर रहे हैं. साथ ही फिल्म में परफेक्ट लुक दिखे इसके लिए भी वे खासा मेहनत कर रहें है.

फिल्‍म ‘एक्‍शन-जेक्‍शन’ को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं. पहली बार प्रभु देवा की फिल्‍म में अजय काम करेंगे. अजय के सिंघम रोल को तो दर्शक बहुत पसंद करते है. अब इस रोल को दर्शकों का क्‍या रिस्‍पांस मिलेगा यह तो फिल्‍म आने के बाद ही पता चल पाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola