जिस्‍मफरोशी में फंसी श्‍वेता करेगी अपने ग्राहकों का खुलासा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2014 3:39 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद जिस्मफरोशी के धंधे में पकडे जाने के बाद अपने ग्राहकों के नामों का खुलासा कर सकती हैं. पिछले सप्ताह हैदराबाद पुलिस ने अभिनेत्री को बंजारा हिल्स स्थित एक पंच सितारा होटल में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था. अब वो उस धंधे में शामिल कई लोगों का नाम ले सकती है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद जिस्मफरोशी के धंधे में पकडे जाने के बाद अपने ग्राहकों के नामों का खुलासा कर सकती हैं. पिछले सप्ताह हैदराबाद पुलिस ने अभिनेत्री को बंजारा हिल्स स्थित एक पंच सितारा होटल में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था. अब वो उस धंधे में शामिल कई लोगों का नाम ले सकती है.

उल्‍लेखनीय है कि श्वेता के साथ मुंबई के नामी-गिरामी उद्योगपति भी शामिल थे. रिपोर्टों के मुताबिक श्वेता का नाम इस स्कैंडल में इसीलिए सामने आ सका क्योंकि उनके ग्राहकों की हैसियत अभिनेत्री से कहीं ज्यादा थी.

आपको बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के एक पंच सितारा होटल में छापा मारा था. इस छापे में 23 वर्षीया श्वेता आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गईं. पुलिस ने सेक्स रैकेट के संचालक और मुंबई के नामी-गिरामी उद्योगपतियों को शिकंजे में लिया. मामले में पुलिस ने श्वेता के नाम का खुलासा तो कर दिया लेकिन अभिनेत्री के ग्राहकों के नामों को उजागर नहीं किया.

श्‍वेता ने अपने बात रखते हुए कहा था कि मैं अकेली नहीं हूं जो इस धंधे से जुडी हुं, और बहूत सारे ऐसे लोग है. रिपोर्टों की मानें तो श्वेता अपने ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं.

श्‍वेता ने पहले ही बता दिया था कि वह आर्थिक तंगी की वजह से इस धंधे में उतरी. इन्‍हें फिल्‍म ‘मकड़ी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. श्वेता के अभिनय की तारीफ फिल्म ‘इकबाल’ में भी हुई थी.

रिपोर्टों के मुताबिक श्वेता के ग्राहकों में मुंबई सहित देश के अन्य बड़े शहरों के दिग्गज कारोबारी शामिल हैं और इन उद्योगपतियों ने अभिनेत्री के साथ रात गुजारने के लिए सेक्स रैकेट संचालक को एक लाख रुपए का भुगतान किया था.

अब जब श्‍वेता उन लोगों के नामों का खुलासा करेगी तो बडे लोगों के काले करतूतों का चिट्ठा सामने आएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola