दीपिका नाराज कहा, सेंसर बोर्ड कहता कुछ है करता कुछ है...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2014 10:37 AM
मुंबई: फिल्म फाईंडिंग फैनी में सेंसर की कैंची से बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में वर्जिन शब्द को लेकर बवाल बचा हुआ है. यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें इस तरह के शब्द का इस्तेमाल हुआ है. सेंसर को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड […]
मुंबई: फिल्म फाईंडिंग फैनी में सेंसर की कैंची से बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में वर्जिन शब्द को लेकर बवाल बचा हुआ है. यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें इस तरह के शब्द का इस्तेमाल हुआ है.
सेंसर को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड के नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं. दीपिका ने फिल्म में अग्नि का किरदार निभाया है. सेंसर बोर्ड के दिशा-निर्देश को उन्होंने बेतुका बताया है.
बुधवार को टीवी रियलिटी शो ‘सिने स्टार्स की खोज’ के सेट पर पहुंची 28 साल की दीपिका ने सेट पर जमकर मस्ती की और बोर्ड पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि एक फिल्म को आंकते समय हर चीज को एक खास सीन या फिल्म के संदर्भ में देखना जरूरी है. गौरतलब है कि ‘फाइंडिंग फैनी’ 12 सितंबर को रिलीज हो रही है.
इस फिल्म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म इसलिए भी चर्चे में है क्योंकि फिल्म में लव बर्ड दीपिका और रणवीर ने पति पत्नी की भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










