ePaper

अब पर्दे पर दिखेगी शाहिद-आलिया की ''शानदार'' जोडी

Updated at : 02 Sep 2014 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
अब पर्दे पर दिखेगी शाहिद-आलिया की ''शानदार'' जोडी

‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ फेम आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्‍म ‘शानदार’ की शुटिंग शुरु कर दी हैं. फिल्‍म ‘हाईवे’, ‘2 स्‍टेट्स’ और ‘हम्‍प्‍टी शर्मा की दुल्‍हनिया’ जैसी फिल्‍मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब आलिया अपनी अगली फिल्‍म ‘शानदार’ की शूटिंग में लग गई हैं.इसकी जानकारी खुद आलिया ने अपने […]

विज्ञापन
‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ फेम आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्‍म ‘शानदार’ की शुटिंग शुरु कर दी हैं. फिल्‍म ‘हाईवे’, ‘2 स्‍टेट्स’ और ‘हम्‍प्‍टी शर्मा की दुल्‍हनिया’ जैसी फिल्‍मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब आलिया अपनी अगली फिल्‍म ‘शानदार’ की शूटिंग में लग गई हैं.इसकी जानकारी खुद आलिया ने अपने ट्विटर हैंडिल के माध्‍यम से दी.
इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍म ‘क्‍वीन’ के निर्देशक विकास बहल कर रहे हैं. इसी से शाहिद की बहन सनाह भी बॉलीवुड में अपनी डेब्‍यू करने वाली हैं. खबरों के मुताबिक फिल्‍म शानदार में सनाह बॉलीवुड की यंग एक्‍ट्रेस आलिया की छोटी बहन के किरदार में नजर आने वाली हैं.
अपनी बहन की पहली फिल्‍म को लेकर शहिद खासा उत्‍साहित दि‍ख रहे हैं. सूत्रों की माने तो फिल्‍म में सनाह और आलिया के पिता का किरदार बॉलीवुड के दिग्‍गज अभि‍नेता पंकज कपूर निभाने वाले हैं.
आलिया ने फिल्‍म के बारे में ट्विटर पर ल‍िखते हुए अपनी आने वाली फिल्‍म के लिए अपने फैंस से दुआएं मांगी. 21 वर्षीय अभि‍नेत्री ने लि‍खा कि आज शानदार के पहले दिन की शूटिंग है. मुझे शुभकामना. यह एक सुंदर यात्रा की शुरुआत है. वाह..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola