मुझे मेरी फिल्मों से पहचानें ना की मेरे जिम लुक से: जाह्नवी कपूर

Updated at : 10 Feb 2020 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुझे मेरी फिल्मों से पहचानें ना की मेरे जिम लुक से: जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर अपनी अदाकारी के लिए तारीफें बटोरती ही हैं लेकिन उनका फैशन सेंस भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है. जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का खासा ध्यान रखती हैं. रोजाना जिम जाकर पसीना बहाना उनके लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है. अब वैसे तो उनकी फिटनेस कमाल की है लेकिन पैपराजी के लिए हमेशा चर्चा का […]

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर अपनी अदाकारी के लिए तारीफें बटोरती ही हैं लेकिन उनका फैशन सेंस भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है. जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का खासा ध्यान रखती हैं. रोजाना जिम जाकर पसीना बहाना उनके लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है. अब वैसे तो उनकी फिटनेस कमाल की है लेकिन पैपराजी के लिए हमेशा चर्चा का विषय बनता है उनका जिम लुक.

जाह्नवी कपूर अपने जिम लुक का भी काफी ध्यान रखती हैं जिसके चलते उनका हर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. लेकिन क्या जाह्नवी कपूर को भी ये पसंद है कि उन्हें उनके जिम लुक की वजह से सुर्खियां मिल रही हैं? एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने इस बात का जिक्र किया है.

जाह्नवी कपूर कहती हैं, ‘जब मेरी फिल्म धड़क रिलीज हो गई थी उसके बाद लोग मेरे पास आकर कहते थे कि उन्हें मेरी पहली फिल्म काफी अच्छी लगी. लेकिन दूसरी तरफ ऐसे भी लोग आते थे जो कहते थे कि वो मेरे जिम लुक को काफी फॉलो करते हैं. इसका मतलब ये है कि मैं अपनी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हूं और जिम लुक्स के लिए भी. थोड़ा अजीब तो लगता है लेकिन मैं किसी को ब्लेम नहीं करती हूं.’

जाह्नवी के मुताबिक क्योंकि उनकी सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई है इसलिए उनका जिम लुक हमेशा ज्यादा वायरल होता है. वो कहती हैं, ‘मेरी ज्यादा फिल्में अभी तक आयी नहीं हैं. मैं बस शूटिंग ही कर रही हूं. मुझे उम्मीद है जब मेरी फिल्में रिलीज होनी शुरू हो जाएगी तब लोग मुझे मेरी फिल्मों से पहचानें ना की मेरे जिम लुक से.’

जब जाह्नवी कपूर से ये पूछा गया कि पैपराजी का बार-बार उनकी तस्वीर क्लिक करना उन्हें सहज लगता है, इस पर जाह्नवी कहती हैं कि पहले जरूर अजीब लगता था. उनके मुताबिक जब तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, उन्हें समझ नहीं आता था कि वो रिएक्ट कैसे करें. जाह्नवी के अनुसार जब से उनकी फिल्म धड़क रिलीज हुई है वो पैपराजी के साथ ज्यादा सहज हो गयी हैं.

वो कहती हैं, ‘अब क्योंकि मैंने एक फिल्म कर ली है तो मैं पैपराजी को देखकर वेव कर सकती हूं, मुझे पता है ये लोग मेरे लिए और मुझे देखने आए हैं.’ वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. वो गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक में लीड रोल निभा रही हैं. इसके अलावा जाह्नवी कपूर दोस्ताना 2 में नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola