ePaper

ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, प्रदूषण के कारण हुआ था संक्रमण

Updated at : 04 Feb 2020 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, प्रदूषण के कारण हुआ था संक्रमण

मुंबई :जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को यहां अपने घर लौट आए. वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और अब मुंबई लौट आए हैं. अभिनेता (67) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां थी जिससे निमोनिया होने का डर था. कपूर ने ट्वीट कर शहर में शूटिंग के दौरान […]

विज्ञापन

मुंबई :जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को यहां अपने घर लौट आए. वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और अब मुंबई लौट आए हैं. अभिनेता (67) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां थी जिससे निमोनिया होने का डर था. कपूर ने ट्वीट कर शहर में शूटिंग के दौरान ‘‘प्रदूषण’ के कारण संक्रमण होने की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, ‘प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मन और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं. शुक्रिया… मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था, मुझे संक्रमण हो गया, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.’

अभिनेता अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद पिछले साल सितम्बर में ही देश लौटे थे, जिसके चलते अब उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें थी, जिसे अभिनेता ने ट्वीट कर स्पष्ट किया.

उन्होंने लिखा, ‘‘ मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था. इसका इलाज कर लिया गया है. लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे. मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं.’

अभिनेता के पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर भी उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘संक्रमण’ हुआ है. अभिनेता ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola