ePaper

‘युद्व’ में बिग बी की भूमिका नीरस: जूही चावला

Updated at : 08 Aug 2014 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
‘युद्व’ में बिग बी की भूमिका नीरस: जूही चावला

मुम्बई : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जूही चावला को धारावाहिक ‘युद्व’ में अमिताभ बच्चन का किरदार नीरस लगता है. आमिताभ का फुर्तीलापन कहीं खो गया है ऐसा लगा ऐसा कहना है जूही चावला का.जूही ने एक साक्षात्कार में यहां कहा ‘‘ मैं ‘युद्व’ का एक एपिसोड देख रही थी, तभी कौन बनेगा करोडपति का प्रचार […]

विज्ञापन

मुम्बई : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जूही चावला को धारावाहिक ‘युद्व’ में अमिताभ बच्चन का किरदार नीरस लगता है. आमिताभ का फुर्तीलापन कहीं खो गया है ऐसा लगा ऐसा कहना है जूही चावला का.जूही ने एक साक्षात्कार में यहां कहा ‘‘ मैं ‘युद्व’ का एक एपिसोड देख रही थी, तभी कौन बनेगा करोडपति का प्रचार आया. उसमें वे काफी फुर्तीले दिखे.

मैं समझती हूं कि इस धारावाहिक के बदले मैं केबीसी देखना पसंद करुंगी. मुझे ‘युद्व’ में उनका किरदार नीरस लगा.’’ बच्चन के धारावाहिक ‘युद्व’ को छोटे पर्दे पर बडे धारावाहिकों में से एक बताया गया था, लेकिन दर्शकों की ओर से कुछ खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली.

जूही चावला ओम पुरी और हेलेन मिरेन अभिनीत फिल्म ‘द् हंड्रेड फुट जर्नी’ में अपनी छोटी सी भूमिका को हॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत नही मानती.

जूही ने पीटीआई को बताया ‘‘ यह महज एक अतिथी भूमिका थी, जिसे मैने निभाया। मेरी भूमिका महज दो मिनट की है, इसे वास्तव में पहली फिल्म या हॉलीवुड में कदम बढाना नहीं कह सकते.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola