शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का निधन

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का निधन हो गया है. नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे और हिंदी फिल्म “धड़क” के अभिनेता ईशान ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की. उन्होंने खदीजा अजीम की कुछ तस्वीरों और अपनी मां की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, […]
मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का निधन हो गया है. नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे और हिंदी फिल्म “धड़क” के अभिनेता ईशान ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की.
उन्होंने खदीजा अजीम की कुछ तस्वीरों और अपनी मां की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अम्मी… आपने हम सभी को समझ, उत्साह, ज्ञान, दृढ़ता, ध्येय और अर्थ दिया. आप एक स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, अनुवादक, संपादक… बहन, पत्नी, मां, नानी, दोस्त, राजदार और भी बहुत कुछ थीं.”
उन्होंने आगे लिखा, “आपके जैसे लोग अब नहीं मिलते. अपने जीवन में आपको पाकर भाग्यशाली महसूस करता हूं. आपकी मौजूदगी के एहसास का छोटा हिस्सा हमेशा मेरे साथ रहेगा. आपसे प्रभावित होने वाले लोग आपको कभी नहीं भूलेंगे.” खदीजा अजीम के निधन के कारण का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










