ePaper

ऋतु नंदा के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने परिवार संग रवाना हुए अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 14 Jan 2020 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
ऋतु नंदा के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने परिवार संग रवाना हुए अमिताभ बच्‍चन

अमिताभ बच्‍चन की समधन और राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन हो गया है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इस दुखद खबर की जानकारी इंस्‍टाग्राम के जरिये दी. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’ मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्‍यादा विनम्र और सभ्‍य व्‍यक्तिव से आज तक नहीं मिली. आप हमेशा याद […]

विज्ञापन

अमिताभ बच्‍चन की समधन और राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन हो गया है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इस दुखद खबर की जानकारी इंस्‍टाग्राम के जरिये दी. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’ मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्‍यादा विनम्र और सभ्‍य व्‍यक्तिव से आज तक नहीं मिली. आप हमेशा याद आयेंगी बुआ. RIP.’

ऋतु नंदा 71 वर्ष की थीं. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्‍कार दिल्‍ली में होगा. ऋतु नंदा के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्‍चन परिवार संग दिल्‍ली रवाना हो गये हैं. अमिताभ बच्‍चन और उनकी बहू ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/B7STnfMHq6W/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

ऋतु नंदा ने साल 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी. बता दें कि, अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हुआ था. इसकी जानकारी भी रिद्धिमा कपूर ने ही ये सोशल मीडिया के जरिये दी थी.

ऋतु नंदा, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर व राजीव कपूर की बहन थीं. रणधीर ने indianexpress.com को कंफर्म किया कि,’ ऋतु नंदा का तड़के सुबह निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थी. हम दिल्ली में हैं. अंतिम संस्कार आज है.”

श्‍वेता बच्‍चन ने साल 1997 में ऋतु के बेटे निखिल नंदा से शादी की थी. उनके दो बच्‍चे हैं- अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola