उम्मीद करती हूं कि बदलाव के लिए हमें बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानी नहीं कहनी होगी: दीपिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2020 4:23 PM
नयी दिल्ली : अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण को उम्मीद है कि उनकी फिल्म से समाज को ऐसा संदेश मिलेगा कि बदलाव के लिए बार-बार तेजाब हमला पीड़ितों की कहानी बताने की जरूरत नहीं होगी. दीपिका ने एक साक्षात्कार में कहा कि […]
नयी दिल्ली : अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण को उम्मीद है कि उनकी फिल्म से समाज को ऐसा संदेश मिलेगा कि बदलाव के लिए बार-बार तेजाब हमला पीड़ितों की कहानी बताने की जरूरत नहीं होगी.
दीपिका ने एक साक्षात्कार में कहा कि फिल्म का लक्ष्य नकारात्मक दिखाने की बजाय ऐसी महिलाओं के प्रति लोगों की सहानुभूति और समझ पैदा करना है, जिन्हें इस विभीषिका से गुजरना पड़ा.’
उन्होंने कहा, ‘‘ उस पीड़ा और हिंसा के अलावा यह आत्मविश्वास, जीने के जज्बे और उम्मीद की भी कहानी है.’ दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करती हूं कि बदलाव देखने के लिए मुझे बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानियां बयां नहीं करनी पड़ेगी. मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म के साथ हम एक समाज के रूप में और तेजाब पीड़ितों के लिए, खुद को बदलना शुरू कर देंगे. ‘
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समाज के तौर पर हमने यकीनन कुछ गलत किया होगा. सिनेमा एक दमदार माध्यम है. हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह वह बदलाव ला सकेगा, जो हम चाहते हैं.’
फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसमें विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे. फिल्म 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










