ePaper

''ड्रीम गर्ल’ के साथ रोमांस करेंगे राजकुमार राव

Updated at : 28 Dec 2019 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
''ड्रीम गर्ल’ के साथ रोमांस करेंगे राजकुमार राव

लंबे समय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रीम गर्ल (हेमा मालिनी) बड़े पर्दे पर नजर आयेंगी. मिली जनकारी के मुताबिक हेमा, राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में वह दिखेंगी. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हेमा मालिनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर […]

विज्ञापन

लंबे समय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रीम गर्ल (हेमा मालिनी) बड़े पर्दे पर नजर आयेंगी. मिली जनकारी के मुताबिक हेमा, राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में वह दिखेंगी. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हेमा मालिनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी.

‘शिमला मिर्ची’ की कहानी एक मां और बेटी की है. ये किरदार रकुल प्रीत और हेमा मालिनी निभा रही हैं. राजकुमार राव के किरदार को रकुल से प्यार हो जाता है, मगर एक गलतफहमी की वजह से हेमा मालिनी राव को चाहने लगती हैं और फिर कहानी में कई दिलचस्प और मजाकिया मोड़ आते हैं.

शिमला मिर्ची को रमेश सिप्पी निर्देशित कर रहे हैं. वह भी 24 साल बाद फिल्म के निर्देशन में लौटे हैं. सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 3 जनवरी को रिलीज होगी.

ऐसी है फिल्म की कहानी

शिमला मिर्ची की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो एक लड़की से प्यार करता है, लेकिन उसे बता नहीं पाता इस कारण वह एक चिट्‌ठी लिखकर उसे अपने दिल की बात बताना चाहता है. वहीं उसके द्वारा लिखी गयी चिट्‌ठी धोखे से लड़की की मां यानी हेमा मालिनी के हाथ लग जाती है इसी के बाद से सारी गलतफहमी शुरू हो जाती है. आपको बता दें कि हेमा मालिनी को इससे पहले 2017 में आयी फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी’ में देखा गया था. मृदुला सिन्हा की बायोग्राफी राजपथ से लोकपथ पर बनी इस फिल्म में हेमा ने विजया राजे सिंधिया का रोल निभाया था और इसके अलावा वे 2020 में रिलीज होने वाली तमिल फिल्म ‘वलिमाई’ में अजीत कुमार की मां के रोल में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola