बॉलीवुड को ''किंग खान'' की वापसी का इंतजार

Updated at : 24 Nov 2019 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड को ''किंग खान'' की वापसी का इंतजार

बॉलीवुड में शाहरुख खान के नाम पर सन्नाटा पसरा है. फिल्म ‘जीरो’ के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आयी. इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी कि जीरो की असफलता के बाद शाहरुख ने ब्रेक ले लिया है. अब फैंस के लिए अच्छी खबर है कि साल 2020 में वे शाहरुख को कई बड़ी फिल्मों में देख […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में शाहरुख खान के नाम पर सन्नाटा पसरा है. फिल्म ‘जीरो’ के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आयी. इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी कि जीरो की असफलता के बाद शाहरुख ने ब्रेक ले लिया है. अब फैंस के लिए अच्छी खबर है कि साल 2020 में वे शाहरुख को कई बड़ी फिल्मों में देख पायेंगे.

साल 2018 में रिलीज निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ के बाद अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. उस वक्त तक खबर थी कि वे राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन जैसे ही ‘जीरो’ टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी, शाहरुख ने राकेश शर्मा की बायोपिक से खुद को अलग कर लिया और घोषणा कर दी कि वे फिलहाल कोई फिल्म नहीं करेंगे. जीरो की रिलीज को एक साल बीत गया, मगर शाहरुख ने अब तक कोई फ़िल्म साइन नहीं की. अब खबर आ रही है कि शाहरुख जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं, जो लव स्टोरी ही होगी.
तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
बीते दिनों अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने कहा था कि उन्होंने अभी कुछ तय नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि उन्हें तीन फिल्मों का प्रपोजल मिला है, जिसकी स्क्रिप्ट भी पसंद आयी है. वे उसी में से किसी एक का चयन करेंगे. सूत्रों की मानें तो इन तीन फिल्मों में से राजकुमार हिरानी की एक फिल्म, अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म और साउथ के निर्देशक एटली कुमार की फिल्म ‘सनकी’ है. इन तीनों फिल्मों से शाहरुख एक के बाद जुड़ेंगे, क्योंकि तीनों फिल्मों की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आयी हैं. लेकिन सबसे पहले शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म को करना चाहते हैं.
राजकुमार हिरानी की पहली पसंद
खबरों की मानें तो राजकुमार हिरानी की एक लव स्टोरी फिल्म शाहरुख कर सकते हैं, जो अप्रैल, 2020 को शूटिंग फ्लोर पर जायेगी. फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. बता दें कि शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी एक अरसे से फिल्म करना चाहते थे. शाहरुख खान ही 3 इडियट्स और मुन्ना भाई सीरीज की फिल्मों के पहली पसंद थे. पिछले दिनों राजकुमार हिरानी ने अपना बर्थडे मनाया. वे 57 साल के हो गये. अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए वे 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola