ePaper

लता मंगेशकर लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर, सुधार के बावजूद हालत गंभीर

Updated at : 13 Nov 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
लता मंगेशकर लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर, सुधार के बावजूद हालत गंभीर

मुंबई:मुंबई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अभी भीलाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन सेहत में सुधार भी हो रहा है. अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. लता मंगेशकर (90) को सोमवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था. […]

विज्ञापन

मुंबई:मुंबई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अभी भीलाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन सेहत में सुधार भी हो रहा है. अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. लता मंगेशकर (90) को सोमवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनका इलाज डॉक्टर पतित समधानी कर रहे हैं.

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘मामूली सुधार के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वह अभी भी आईसीयू में, लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं. सेहत में सुधार होने में थोड़ा वक्त लगेगा.’ हालांकि लता मंगेशकर की पीआर टीम ने कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है.

टीम की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, ‘लताजी की हालत स्थिर है और पहले से अच्छी है. आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। हम उनके अच्छे होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह जल्द से जल्द घर लौट आएं। हमारा साथ देने, हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ जब लता जी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वह घर वापस आएंगी तो हम सब को इसकी जानकारी देंगे. (हम) अनुरोध करते हैं कि हम फिलहाल उनके परिवार को वह दें जिसका वह हकदार है.’

हिंदी, क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर ने इस वर्ष अपना आखिरी गीत ‘‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ रिकॉर्ड किया था जो 30 मार्च को रिलीज हुआ था. उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola