ePaper

परिणीति चोपड़ा ने शुरू की साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग

Updated at : 08 Nov 2019 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा ने शुरू की साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग

साइना नेहवाल पर बन रही स्पोर्ट्स फिल्म को लेकर परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. परिणीति फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं. वह कई घंटों तक बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती हैं. अबतक उन्होंने अपने शानदार अभिनय से खुद कामयाबी हासिल की हैं, लेकिन खेल जगत की फिल्मों में उनका यह पहला […]

विज्ञापन

साइना नेहवाल पर बन रही स्पोर्ट्स फिल्म को लेकर परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. परिणीति फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं. वह कई घंटों तक बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती हैं. अबतक उन्होंने अपने शानदार अभिनय से खुद कामयाबी हासिल की हैं, लेकिन खेल जगत की फिल्मों में उनका यह पहला प्रयास होगा और वह अपने किरदार के लिए काफी हद तक साइना की तरह बनती जा रही हैं.

बता दें कि परिणीति चोपड़ा साइना से मिलने के लिए हैदराबाद भी गयी थीं. उनसे काफी कुछ सिखा भी. इसके अलावा वे अपने बैडमिंटन में सुधार करने के लिए और साथ ही स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें इसके लिए रामसेठ ठाकुर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में कुछ समय बिताकर वापसी लौटी हैं.

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. इस फिल्म से जुड़े अपने लुक्स को इससे पहले परिणीति चोपड़ा कई बार सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुकी हैं. ये फिल्म बैंडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें साइना के करियर और उनके जीवन को दर्शाया जायेगा. फिल्म में परिणीति साइना का रोल अदा करेंगी. इस फिल्म को अमोल गुप्‍ते निर्देशित कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola