ePaper

दिवाली मनाने से रोकने संबंधी अभिनेता के दावे पर पुलिस ने हिंदू-मुस्लिम मामला होने से किया इंकार

Updated at : 29 Oct 2019 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली मनाने से रोकने संबंधी अभिनेता के दावे पर पुलिस ने हिंदू-मुस्लिम मामला होने से किया इंकार

मुंबई : मुंबई के एक अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में, जहां वह रहते हैं, दिवाली नहीं मनाने दिया गया, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में कोई ‘हिंदू-मुस्लिम’ कोण नहीं है. पटना के रहनेवाले विश्व भानू फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के एक अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में, जहां वह रहते हैं, दिवाली नहीं मनाने दिया गया, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में कोई ‘हिंदू-मुस्लिम’ कोण नहीं है. पटना के रहनेवाले विश्व भानू फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट में काम करते हैं. उन्होंने फेसबुक पर दावा किया था कि उनके पड़ोसियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपने द्वार से दीया और रंगोली हटाने के लिए कहा.

उन्होंने शनिवार को पोस्ट किया था, ‘मैं मुंबई में मलाड के मालवणी में एक मुस्लिम सोसाइटी में रहता हूं और पिछले साल की तरह इस साल भी सोसाइटी के लोग अपने घर को रोशन करने के लिए दीया जलाने पर मेरी पत्नी के साथ बहस कर रहे हैं. वे लोग मेरी पत्नी को घर के बाहर दरवाजे पर दीया जलाने और रंगोली बनाने नहीं दे रहे हैं. उन्होंने लाइट्स को तोड़ दिया और भीड़ ने मुझे लाइट को हटाने के लिए मजबूर किया.”

अक्षय कुमार अभिनीत ‘स्पेशल 26”, ‘‘मर्दानी” और ‘‘रघु रोमियो” जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने ट्विटर पर इस मुद्दे को उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगायी. उन्होंने उपनगरीय मलाड में मालवणी पुलिस स्टेशन से भी संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जगदेव कलपद ने कहा कि यह ‘हिंदू-मुस्लिम” मामला नहीं है और इस बात से इनकार किया कि इसका कोई सांप्रदायिक कोण है. पुलिस ने बताया कि मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola