ePaper

VIDEO : मौनी रॉय की कार पर गिरा पत्‍थर, हादसे में बाल-बाल बची एक्‍ट्रेस

Updated at : 19 Sep 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : मौनी रॉय की कार पर गिरा पत्‍थर, हादसे में बाल-बाल बची एक्‍ट्रेस

टीवी की दुनिया से फिल्‍मों में आई अभिनेत्री मौनी राय एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब अभिनेत्री ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो से पता चल रहा है कि व‍ह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई हैं. वीडियो में […]

विज्ञापन

टीवी की दुनिया से फिल्‍मों में आई अभिनेत्री मौनी राय एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब अभिनेत्री ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो से पता चल रहा है कि व‍ह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौनी रॉय की कार पर मेट्रो निर्माणाधीन साइट से एक बड़ा पत्‍थर गिर गया जिससे उनकी कार को नुकसान पहुंचा है. दरअसल बुधवार को मौनी रॉय जुहू की बिजी क्रॉसिंग पर अपनी कार में थीं.

इस दौरान सड़क किनारे मेट्रो निर्माणाधीन साइट के 11 वें फ्लोर से पत्‍थर उनकी कार पर आ गिरा. अभिनेत्री ने इस घटना के बाद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी कार की शीशा टूटा नजर आ रहा है.

मौनी रॉय ने ट्वीट किया,’ अपने काम पर जाने के क्रम में मैं जुहू स्थित सिग्‍नल पर थी, 11वीं मंजिल से एक बड़ा पत्‍थर का टुकड़ा मेरी कार पर आकर गिर गया. सोच रही हूं अगर उस वक्‍त कोई यहां से गुजर रहा होता तो क्‍या होता. मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही के साथ क्‍या किया जाना चाहिये, इस बारे में कोई सुझाव ?

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्‍द ही राजकुमार राव के साथ फिल्‍म मेड इन चाइना में नजर आयेंगी. हाल ही में फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हुआ है. मौनी फिल्‍म में राजकुमार राव की पत्‍नी के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्‍म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola