ePaper

नीतू कपूर ने सालों बाद किया खुलासा- फोटोशूट के लिए हेयर ड्रेसर का हाथ...

Updated at : 14 Sep 2019 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
नीतू कपूर ने सालों बाद किया खुलासा- फोटोशूट के लिए हेयर ड्रेसर का हाथ...

नीतू कपूर हाल ही में अपने पति ऋषि कपूर के साथ न्‍यूयॉर्क से लौटी हैं. ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर स्‍वदेश लौट हैं. नीतू कपूर पूरी इलाज के दौरान ऋषि के साथ मजबूती से खड़ी रहीं और उनका पूरा ख्‍याल रखा. कपूर खानदान उनके लौट आने से बेहद खुश है. इस बीच नीतू कपूर […]

विज्ञापन

नीतू कपूर हाल ही में अपने पति ऋषि कपूर के साथ न्‍यूयॉर्क से लौटी हैं. ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर स्‍वदेश लौट हैं. नीतू कपूर पूरी इलाज के दौरान ऋषि के साथ मजबूती से खड़ी रहीं और उनका पूरा ख्‍याल रखा. कपूर खानदान उनके लौट आने से बेहद खुश है. इस बीच नीतू कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर एक मैगजीन कवर शेयर किया है जिसपर उनकी तसवीर है. उन्‍होंने इससे जुड़ा एक दिलचस्‍प किस्‍सा भी शेयर किया है. अभिनेत्री ने बताया कि‍ इस तसवीर में जो हाथ की तसवीर है वह उनकी नहीं है.

नीतू कपूर ने लिखा,’ काबिल फोटोग्राफर राकेश श्रेष्‍ठा का कॉन्‍सेप्‍ट ऐसे कवर का थी जिसपर रेड लिपस्टिक और रेड नेलपॉलिश वाले हाथ दिखे. मेरे नाखून छोटे थे इसलिये हमने मेरी हेयरड्रेसर का हाथ इस्‍तेमाल किया. हाथ का पोश्चर बहुत ही अजीब लग रहा है.’

https://www.instagram.com/p/B2Vl83egaZw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

नीतू कपूर ने बीते दिनों 11 महीने बाद भारत वापस लौटने पर एक भावुक पोस्‍ट लिखा था. उन्‍होंने अपनी एक तसवीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा था,’ पिछले 11 महीने किधर गये ? यह एक लंबा सफर था. यह एक ऐसा चरण था जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मुझे काफी हद तक बदल भी दिया.’

हाल ही में एक इंटरव्‍यू में नीतू ने खुलासा किया था कि यह सुनने के बाद रणबीर का क्‍या रियेक्‍शन था. टाइम्‍स नाउ को दिये एक इंटरव्‍यू में नीतू कपूर ने बताया था कि ,’ रणबीर कपूर को जैसे ही ऋषि कपूर को कैंसर होने की बात पता चली, उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे थे. कुछ घंटों तक रणबीर यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थे. लेकिन कुछ देर बाद उसने खुद को संभाला और मुझसे कहा, चलिये इसका सामना करते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola