ePaper

Dostana 2: तलाश पूरी, इस नये चेहरे को लॉन्‍च करेंगे करण जौहर

Updated at : 05 Sep 2019 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Dostana 2: तलाश पूरी, इस नये चेहरे को लॉन्‍च करेंगे करण जौहर

प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्‍चन की फिल्‍म ‘दोस्‍ताना’ का सीक्‍वल बनने जा रहा है. साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. ‘दोस्‍ताना 2’ के लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्‍ट किया गया है. अब करण जौहर ने इस फिल्‍म के लिए तीसरे एक्‍टर […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्‍चन की फिल्‍म ‘दोस्‍ताना’ का सीक्‍वल बनने जा रहा है. साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. ‘दोस्‍ताना 2’ के लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्‍ट किया गया है. अब करण जौहर ने इस फिल्‍म के लिए तीसरे एक्‍टर की भी तलाश पूरी कर ली है. करण इस फिल्‍म से नये चेहरे को लॉन्‍च करने जा रहे हैं. इस एक्‍टर का नाम लक्ष्‍य है. उन्‍होंने एक्‍टर की तसवीर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ धर्मा ब्‍लॉक में नये चेहरे को लॉन्‍च कर खुश और एक्‍साइटेड दोनों हूं. लक्ष्‍य हमारे साथ दोस्‍ताना 2 से डेब्‍यू कर रहे हैं. हमें पूरी उम्‍मीद है हम साथ में एक मजबूत सफर शुरू करेंगे. स्‍वागत करें लक्ष्‍य का, उसे अपना प्‍यार और आशीर्वाद दें.’

https://www.instagram.com/p/B2AxKx9p6mt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

यह फिल्‍म धर्मा प्रोडक्‍शन के तले बन रही है. इसका निर्देशन Collin D’ Cunha कर रहे हैं. तीसरे लीड रोल के लिए पहले राजकुमार राव और सिद्धांत चतुर्वेदी के नाम की चर्चा हो रही थी. लेकिन अब मेकर्स ने लक्ष्‍य का नाम फाइनल किया है.

‘दोस्‍ताना 2’ से पहली बार कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर स्‍क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे. पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से लिखा, दोस्‍ताना 2 में कार्तिक और जाह्नवी को एकदूसरे के आपोजिट कास्‍ट नहीं किया गया है. दोनों भाई-बहन के किरदार में नजर आयेंगे. लक्ष्‍य फिल्‍म में कार्तिक और जाह्नवी दोनों के लव इंटररेस्‍ट होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola