ePaper

आमिर खान की बेटी इरा को आई ब्‍वॉयफ्रेंड की याद, तसवीर शेयर कर लिखा- सबकुछ ठीक हो जायेगा

Updated at : 23 Aug 2019 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान की बेटी इरा को आई ब्‍वॉयफ्रेंड की याद, तसवीर शेयर कर लिखा- सबकुछ ठीक हो जायेगा

आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले दिनों ही इरा खान ने कंफर्म किया था कि वे म्यूजीशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं. पिछले कुछ दिनों से इरा और मिशाल की रिलेशनशिप की खबरें चल रही थी लेकिन इरा ने इस बात […]

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले दिनों ही इरा खान ने कंफर्म किया था कि वे म्यूजीशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं. पिछले कुछ दिनों से इरा और मिशाल की रिलेशनशिप की खबरें चल रही थी लेकिन इरा ने इस बात का ऑफिशियल नहीं किया था. इरा आये दिन मिशाल के साथ मस्‍ती करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब इरा ने मिशाल के साथ एक और तसवीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए इरा खान ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा,’ ‘सबकुछ ठी हो जाएगा… #missyou #life #love #relationship’. इस कैप्‍शन से लग रहा है इनके बीच किसी बात को लेकर परेशानी हुई थी लेकिन अब सबकुछ ठीक है.

https://www.instagram.com/p/B1dC1uAgq39/

तसवीर में मिशाल ने इरा को पीछे से हग कर रखा है. फोटो में दोनों ही बेहद क्‍यूट लग रहे हैं और मुस्‍कराते नजर आ रहे हैं. फैंस दोनों की इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं साथ ही पूछ रहे हैं कि क्‍या हुआ था ???

https://www.instagram.com/p/Bvazw9fHozx/

पिछले दिनों इरा ने एक तसवीर शेयर की थी जिसमें मिशाल, इरा के माथे पर किस करते नजर आ रहे थे. इन तसवीरों को शेयर करते हुए इरा ने लिखा था,’ उम्‍मीद है तुम्‍हारी छुट्टियां बेहतरीन और खुशनुमा रही, जैसा कि तुम वाकई में हो.’ इन्‍हीं पोस्‍ट्स के जरिये खुलासा हुआ कि इस मिस्‍ट्री मैन का नाम मिशाल कृपलानी है.

मिशाल को म्‍यूजिक में इंटरेस्‍ट है और उनके म्‍यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं जिसका लिंक इरा और मिशाल ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था. इस वीडियो को इरा ने डायरेक्‍ट किया है.

गौरतलब है कि इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्‍नी रीना दत्‍ता की बेटी हैं. इरा अपने पापा के काफी करीब है जिसका सबूत उनकी तसवीरों से मिलता है. इरा कई मौकों पर अपने पापा के साथ नजर आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola