ePaper

श्‍वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्‍पी, कही ये बड़ी बात

Updated at : 16 Aug 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
श्‍वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्‍पी, कही ये बड़ी बात

श्‍वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच अनबन की खबरों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में श्‍वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी. श्‍वेता और उनकी बेटी पलक चौधरी के सामने अभिनव से 4 घंटे पूछताछ भी की गई थी. अभिनव […]

विज्ञापन

श्‍वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच अनबन की खबरों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में श्‍वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी. श्‍वेता और उनकी बेटी पलक चौधरी के सामने अभिनव से 4 घंटे पूछताछ भी की गई थी. अभिनव कोहली को बेल मिल गई है लेकिन केस अभी भी जारी है. इस मामले पर श्‍वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी का बयान सामने आया था. अब अभिनव कोहली ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत के दौरान अभिनव ने इस पूरे मामले को लेकर बातचीत की. अभिनव एक शॉर्ट फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग पर गये थे जहां मीडिया ने उनसे इस पूरे मामले को लेकर सवाल किये. उनसे पूछा गया कि,’ क्‍या आप ठीक हैं ?’

उन्‍होंने कहा,’ मैं इन सबसे उबरने की कोशिश कर रहा हूं.’ इसके बाद उनसे पूछा गया ,’ यह मामला आपको परेशान कर रहा है’. इसके जवाब में उन्‍होंने कहा,’ यह मेरे लिए बहुत… अभी भी खत्‍म नहीं हुआ, जारी है.’

अभिनव से पूछा गया कि, क्‍या वह नॉर्मल जिंदगी में वापस आ गये हैं ? उन्‍होंने जवाब दिया,’ मैं जिंदगी में वापस जरूर आ गया हूं लेकिन सब‍कुछ पहले की तरह होने में समय लगेगा.’ उनसे जब पूछा गया कि क्‍या बाहर आने के बाद वे श्‍वेता से मिले ? उन्‍होंने कहा,’ हां, मैं मिला हूं.’ इसके बाद जब उनसे उनकी मां पूनम के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि, मैं बाद में इस बारे में बात करूंगा.’

राजा चौधरी ने इस बारे में कहा था,’ मुझे इसके बारे में मीडिया से पता चला. मैं मेरी बेटी से संपर्क में हूं. मैंने सुबह ही उससे बात की थी. उसने मुझे कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है. वह बिल्‍कुल ठीक है.’

बता दें कि, पलक, श्‍वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं. राजा चौधरी ने शराब के नशे में श्‍वेता से मारपीट करता था. श्‍वेता ने अपनी शिकायत में कहा था कि राजा अक्‍सर शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था. जिसके बाद श्‍वेता ने राजा से तलाक ले लिया. इसके बाद साल 2013 में श्‍वेता ने अभिनव कोहली से शादी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola