''मिस्ट्री गर्ल'' के साथ दिखे शाहरुख खान के बेटे आर्यन...क्या ये लंदन वाली ब्लॉगर हैं ?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. दर्शक बड़ी बेसब्री से उनके बॉलीवुड में इंट्री का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख और आर्यन दोनों ने ही डिजनी की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है. शाहरुख ने मुफासा और आर्यन […]
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. दर्शक बड़ी बेसब्री से उनके बॉलीवुड में इंट्री का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख और आर्यन दोनों ने ही डिजनी की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है. शाहरुख ने मुफासा और आर्यन ने सिंबा की आवाज दी है. फैंस पिता-बेटे की जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे हैं. आर्यन की आवाज काफी हद तक शाहरुख से मिलती है. फिलहाल आर्यन एक तसवीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
आर्यन इस तसवीर में अपनी एक फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीर में आर्यन अपनी दोस्त को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस बाद फैंस यह अनुमान लगाने लगे कहीं यह लंदन बेस्ड ब्लॉगर तो नहीं है जिसे आर्यन डेट कर रहे हैं.
इस फोटो में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं. आर्यन ब्लैक कलर की लैदर जैकेट में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी दोस्त ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं.
बता दें कि आर्यन पिछले कुछ वर्षो से अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं और इसके बाद वे सिनेमा की दुनिया में डेब्यू करेंगे. शाहरुख और उनके तीनों बच्चे और पत्नी गौरी खान की तस्वीरें ऑनलाइन बहुत हिट हैं. हाल ही में सुहाना, आर्यन, अबराम और उनके पिता शाहरुख छुट्टी मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए थे. इस वेकेशन तस्वीरें इंटरनेट पर छाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




