ePaper

नरगिस फाखरी को ''कोई मिल गया''

Updated at : 23 Jul 2014 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
नरगिस फाखरी को ''कोई मिल गया''

बॉलीवुड की ब्यूटी नरगिस फाखरी को अपना मिस्‍टर पर्फेक्ट मिल गया है. जी हां उन्‍होंने टि्वटर पर अपने फैंस से एक अच्छे दोस्त के मिलने की खुशी शेयर की है. फिलहाल वे फिल्‍म ‘किक’ में अपने डांस को लेकर चर्चा में आई है. वैसे भी नरगिस अक्सर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ब्यूटी नरगिस फाखरी को अपना मिस्‍टर पर्फेक्ट मिल गया है. जी हां उन्‍होंने टि्वटर पर अपने फैंस से एक अच्छे दोस्त के मिलने की खुशी शेयर की है. फिलहाल वे फिल्‍म ‘किक’ में अपने डांस को लेकर चर्चा में आई है.

वैसे भी नरगिस अक्सर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. खासतौर से, उदय चोपड़ा के साथ कथित अफेयर के चलते वह काफी सुर्खियों में रही हैं. लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

हालांकि, उन्होंने हमेशा ही इस बारे में यही कहा है कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं. लोकिन अब लगता है कि उन्हें उनका गौरतलब है, नरगिस ने टि्वटर पर हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह शख्स हैं कौन. जरूरी नहीं कि वह बॉयफ्रेंड ही हों, कोई लड़की भी उनकी अच्छी दोस्त हो सकती हैं.

नरगिस ने अपने ट्वीट में यह मेसेज दिया है कि अब कोई अकेले दिन नहीं. मतलब, अब उन्हें कोई स्पेशल मिल गया है. अब जैसे ही उनके इस स्पेशल शख्स के बारे में हमें पता चलता है, हम आपको बता देंगे. फिलहाल तो नरगिस को गुड लक कहना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola