बिजली चोरी को लेकर ''कटियाबाज'' का ट्रेलर रिलीज, देखने के लिए क्लिक करें

फैन्टम प्रोडक्शन और अनुराग कश्यप मिलकर बिजली चोरी की समस्या के बहाने सिस्टम पर कटाक्ष करती फिल्म ‘कटियाबाज’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. ‘कटियाबाज’ के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अनकन्वेन्शनल सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले फैन्टम प्रोडक्शन […]
फैन्टम प्रोडक्शन और अनुराग कश्यप मिलकर बिजली चोरी की समस्या के बहाने सिस्टम पर कटाक्ष करती फिल्म ‘कटियाबाज’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. ‘कटियाबाज’ के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
अनकन्वेन्शनल सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले फैन्टम प्रोडक्शन ने हाल ही में ‘क्वीन’ और ‘हंसी तो फंसी’ जैसी हिट फिल्में दी हैं.
अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘द वर्ल्ड बिफोर हर’ और ‘सुपरमैन ऑफ मालेगांव’ जैसी शानदार डॉक्यूमेंट्री फिल्में अकेले ही बनाई हैं. फैन्टम प्रोडक्शन के साथ यह इनकी पहली फिल्म है. ‘कटियाबाज’ बिजली की चोरी के ऊपर फिल्माई गई कानपुर की कहानी पेश करती है. बिजली की चोरी के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म लोगों के पसंद आएगी. फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है, जहां फिल्म को काफी सराहा गया.
तमाम आलोचकों की उम्मीदों पर खरे उतरने के बाद फिल्म निर्देशक दीप्ति कक्कड़ और फहद मुस्तफा भारत में इस फिल्म को 22 अगस्त को रिलीज कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




