Roohi Afza में को-स्टार जाह्नवी की राजकुमार राव ने ऐसे की तारीफ

मुम्बई : राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं. वह ‘रूही-अफजा’ फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आयेंगे. डर और हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है. इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी थी. राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह […]
मुम्बई : राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं. वह ‘रूही-अफजा’ फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आयेंगे.
डर और हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है. इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी थी. राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह पहली फिल्म है. उसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं.
जाह्नवी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने एक बयान में कहा, जाह्नवी अद्भुत हैं. वह ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं. मैं समझता हूं कि हमने ‘धड़क’ में उन्हें देखा है जो उनकी मेधा का संकेत है और एक तरह वह उससे भी कहीं अधिक मेधावी हैं.
दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं. यह फिल्म गीत गाने वाले एक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुल्हन को सुला देता है ताकि वह दुल्हन को अपना बना ले. ‘रूही-अफजा’ मार्च, 2020 में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




