ePaper

राज कपूर और नरगिस का यह वीडियो क्‍यों वायरल हो रहा है...

Updated at : 09 Jul 2019 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
राज कपूर और नरगिस का यह वीडियो क्‍यों वायरल हो रहा है...

शाहिद कपूर की फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है. इस फिल्‍म को लेकर दर्शक वर्ग दो खेमे में बंट चुका है. एक वर्ग ऐसा है जो शाहिद कपूर की एक्टिंग से खास इंप्रेस हैं वहीं दूसरा वर्ग इस फिल्‍म को महिला विरोधी मान रहा है. […]

विज्ञापन

शाहिद कपूर की फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है. इस फिल्‍म को लेकर दर्शक वर्ग दो खेमे में बंट चुका है. एक वर्ग ऐसा है जो शाहिद कपूर की एक्टिंग से खास इंप्रेस हैं वहीं दूसरा वर्ग इस फिल्‍म को महिला विरोधी मान रहा है. दरअसल फिल्‍म के एक सीन में कबीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति को थप्‍पड़ मारता है. इस सीन को लेकर लोग बहस कर रहे हैं. इसी बीच राज कपूर और नरगिस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह वीडियो फिल्‍म ‘अवारा’ का है जिसमें राज कपूर, नरगिस का हाथ मोड़ते हुए उन्‍हें थप्‍पड़ मारते नजर आ रहे हैं. इसके बाद नरगिस उनके पैर पकड़ती नजर आ रही हैं. कबीर सिंह की तर्ज पर सामने आया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कई यूजर्स राज कपूर को पहला कबीर सिंह बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ थप्‍पड़ से डर नहीं लगता है, प्‍यार से लगता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ राज कपूर तो कबीर सिंह से ज्‍यादा हिंसक लग रहे हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कबीर सिंह हर पीढ़ी में मौजूद हैं.’

https://twitter.com/ladywithflaws/status/1148122306641723393?ref_src=twsrc%5Etfw

फिल्‍म के डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में क‍हा था,’ उन्‍होंने कहा था, जब आप किसी पुरुष या स्‍त्री के साथ बहुत गहराई से प्रेम करते हैं या गहरे जुड़े होते हैं तो इसमें काफी ईमानदारी होती है. अगर आप के पास फिजिकल डेमोनस्‍ट्रेशन की आजादी नहीं है… अगर आपको पास एकदूसरे को थप्‍पड़ मारने की आजादी नहीं है… एक दूसरे को किस करने की आजादी नहीं है, छूने की आजादी नहीं है तो मुझे नहीं लगता है उनके बीच प्‍यार है.’

संदीप वांगा के इस बयान को लेकर उन्‍हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं कुछ लोग डायरेक्‍टर का समर्थन भी कर रहे हैं. कुछ लोग प्‍यार में थप्‍पड़ मारने को गलत ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग प्‍यार में थप्‍पड़ मारने को जायज कह रहे हैं.

बता दें कि कबीर सिंह बॉक्‍स ऑफिस पर 235.72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. फिल्‍म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्‍य भूमिका में हैं. बता दें कि ‘कबीर सिंह’ तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola