ePaper

ऋषि कपूर से मिलने न्‍यूयॉर्क पहुंची पाक एक्‍ट्रेस मावरा होकेन, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Updated at : 15 Jun 2019 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
ऋषि कपूर से मिलने न्‍यूयॉर्क पहुंची पाक एक्‍ट्रेस मावरा होकेन, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले 8 महीनों से न्‍यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्‍नी नीतू कपूर भी उनके साथ मौजूद हैं. इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्‍स ऋषि कपूर का हाल-चाल जानने के लिए न्‍यूयॉर्क जाते हैं. नीतू कपूर खुद इंस्‍टाग्राम पर उनसे मिलने वाले सितारों की तसवीरें शेयर करती […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले 8 महीनों से न्‍यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्‍नी नीतू कपूर भी उनके साथ मौजूद हैं. इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्‍स ऋषि कपूर का हाल-चाल जानने के लिए न्‍यूयॉर्क जाते हैं. नीतू कपूर खुद इंस्‍टाग्राम पर उनसे मिलने वाले सितारों की तसवीरें शेयर करती हैं. इसी बीच पाकिस्‍तानी अभिनेत्री मावरा होकेन भी ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका पहुंचीं. इसकी जानकारी खुद ऋषि कपूर ने दी. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ऋषि कपूर के एक फैन ने उनकी तसवीर शेयर की और पूछा कि यह महिला कौन हैं ? मुझे भी सेल्‍फी चाहिये. ऋषि कपूर ने लिखा,’ ये पाकिस्‍तान की फेमस एक्ट्रेस मावरा होकेन हैं. उनके साथ उनकी दोस्‍त खातिजा हैं… दोनों से मिलकर अच्‍छा लगा.’

वायरल हो रही तसवीर में आप देख सकते हैं कि ऋषि कपूर के साथ बैठी मावरा मुस्‍कुराती हुई नजर आ रही हैं. अभिनेता भी खुश लग रहे हैं. आपको बता दें कि मावरा साल 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्‍म ‘सनम तेरी कसम’ में नजर आई थीं. उन्‍होंने साल 2018 में फिल्‍म ‘जवानी फिर नहीं आनी 2’ से पाकिस्तानी फिल्मों में डेब्यू किया है.

इससे पहले ऋषि कपूर का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ डिनर डेट इंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेखिका रश्मि उदय सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में ऋषि कपूर पत्‍नी नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा साहनी और पोती दिख रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola