पंजाबी फिल्म जगत बहुत तेजी से बढ़ रहा है : दिलजीत दोसांझ

Updated:
विज्ञापन
पंजाबी फिल्म जगत बहुत तेजी से बढ़ रहा है : दिलजीत दोसांझ

मुंबई : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का मानना है कि पिछले सात सालों में उनका फिल्म उद्योग, सामग्री और दर्शकों के लिहाज से बहुत तेजी से आगे बढ़ा है. पंजाबी मनोरंजन जगत में बड़े नामों में से एक माने जाने वाले 35 वर्षीय अभिनेता ने पंजाबी फिल्म जगत के बढ़ोतरी का श्रेय विदेशी दर्शकों को […]

विज्ञापन

मुंबई : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का मानना है कि पिछले सात सालों में उनका फिल्म उद्योग, सामग्री और दर्शकों के लिहाज से बहुत तेजी से आगे बढ़ा है. पंजाबी मनोरंजन जगत में बड़े नामों में से एक माने जाने वाले 35 वर्षीय अभिनेता ने पंजाबी फिल्म जगत के बढ़ोतरी का श्रेय विदेशी दर्शकों को दिया है.

दिलजीत ने एक बयान में कहा, ‘पंजाबी फिल्म जगत पिछले सात-आठ सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है और सामग्री एवं दुनिया भर में अपने दर्शकों तक पहुंच बनाने के मामले में नयी ऊंचाईयों को छुआ है और यह एक बड़ी चीज है. मैं उम्मीद करता हूं कि पंजाबी फिल्म जगत इस सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ती रहेगी.”

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर भारत में पंजाबी फिल्मों के लिए हमारे पास ना केवल अच्छे दर्शक हैं, बल्कि हम मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, इंदौर, आदि जैसे अन्य स्थानों में भी आगे बढ़ रहे हैं. विदेशी दर्शक हमेशा हमारे लिए अच्छा रहे हैं. उनके बिना हम पंजाबी सिनेमा को इतनी ऊंचाइयों पर नहीं ले जा सकते थे.’

अभिनेता की अगली पंजाबी फिल्म ‘शादा’ सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। यह फिल्म 21 जून के प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola