ePaper

टाइगर श्रॉफ से पहले इस टीवी एक्‍टर को डेट कर चुकी हैं दिशा पटानी

Updated at : 15 May 2019 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ से पहले इस टीवी एक्‍टर को डेट कर चुकी हैं दिशा पटानी

दिशा पटानी इंडस्‍ट्री हॉट एक्‍ट्रेस में से एक हैं. दिशा जल्‍द ही सुपरस्‍टार सलमान खान की फिल्‍म भारत में नजर आनेवाली हैं. दिशा की पर्सनल लाईफ की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं. दोनों की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. लेकिन टाइगर को डेट करने से […]

विज्ञापन

दिशा पटानी इंडस्‍ट्री हॉट एक्‍ट्रेस में से एक हैं. दिशा जल्‍द ही सुपरस्‍टार सलमान खान की फिल्‍म भारत में नजर आनेवाली हैं. दिशा की पर्सनल लाईफ की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं. दोनों की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. लेकिन टाइगर को डेट करने से पहले दिशा एक टीवी एक्‍टर के साथ रिलेशनशिप में थीं जो आज टीवी की दुनिया में धूम मचा रहे हैं. दिशा ‘कसौटी जिंदगी 2’ सीरीयल के लीड एक्‍टर पार्थ समथान को डेट कर चुकी हैं.

दिशा और पार्थ समथान एक साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. उस दौरान दिशा ने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में कदम नहीं रखा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के रिलेशन के टूटने की वजह बिग बॉस फेम विकास गुप्‍ता बनें.

रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्थ जब दिशा के साथ रिश्‍ते में थे तब वे बिग बॉस फेम विकास गुप्‍ता के साथ भी रिश्‍ता शेयर कर रहे थे. जब दिशा को इस बात की जानकारी मिली कि पार्थ उन्‍हें धोखा दे रहे हैं तो उन्‍होंने तुरंत की पार्थ के रिश्‍ता खत्‍म कर लिया.’ बॉलीवुडलाइफ के अनुसार, दिशा पटानी इस बात को एक्‍सेक्‍ट नहीं पाई कि पार्थ बाइसेक्‍सुअल हैं और उन्‍होंने इस बात को दिशा से छुपाया है.

पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा कि, दिशा के हाथ पार्थ और विकास की कुछ तसवीरें लग गई थी जिसे देखकर वो भौचक्‍की रह गई थी. इन तसवीरें को देखकर दिशा अंदर से टूट गई थी. इसके बाद उन्‍होंने पार्थ से रिश्‍ता तोड़ लिया.

हालांकि टाइगर और दिशा ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है. उन्‍होंने हमेशा एकदूसरे को अच्‍छा दोस्‍त बताया है. वहीं पार्थ का नाम इनदिनों उनकी कोस्‍टार एरिका फर्नांडीज से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola