ePaper

''ब्रह्मास्त्र'' की जर्मनी में तैयारी कर रहे हैं रणबीर कपूर

Updated at : 08 May 2019 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
''ब्रह्मास्त्र'' की जर्मनी में तैयारी कर रहे हैं रणबीर कपूर

बर्लिन: अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की आजकल जर्मनी में तैयारी कर रहे हैं, जहां वह संस्कृति और आंदोलन विशेषज्ञ समूह, इदो पोर्टल से प्रशिक्षण ले रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर प्रशिक्षक के साथ प्रशिक्षण लेते हुए रणवीर का एक वीडियो साझा किया. इसमें […]

विज्ञापन

बर्लिन: अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की आजकल जर्मनी में तैयारी कर रहे हैं, जहां वह संस्कृति और आंदोलन विशेषज्ञ समूह, इदो पोर्टल से प्रशिक्षण ले रहे हैं.

इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर प्रशिक्षक के साथ प्रशिक्षण लेते हुए रणवीर का एक वीडियो साझा किया. इसमें रणबीर की सह कलाकार आलिया भट्ट भी प्रशिक्षण प्रक्रिया की रिकाॅर्डिंग करते दिखाई दे रही हैं.

गत शनिवार को बर्लिन में इस विशेष सत्र का आयोजना किया गया था. गौरतलब है कि पिछले महीने निर्देशक ने घोषणा की थी कि 2020 की गर्मियों में ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होगी.

इससे पहले फिल्म दिसंबर (2019) में रिलीज होने वाली थी. धर्मा प्रोडक्शन द्वारा बनायी जा रही इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola