नीना गुप्ता को ''बधाई हो'', अक्षय की फिल्म में मिली ये खास भूमिका

मुंबई : अभिनेत्री नीना गुप्ता आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार की मां की भूमिका में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं. नीना ‘बधाई हो’ और ‘मुल्क’ फिल्मों में भी नजर आई थीं. आलोचकों ने इन फिल्मों की काफी सराहना की थी. वह अब बड़ी व्यावसायिक […]
मुंबई : अभिनेत्री नीना गुप्ता आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार की मां की भूमिका में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं. नीना ‘बधाई हो’ और ‘मुल्क’ फिल्मों में भी नजर आई थीं. आलोचकों ने इन फिल्मों की काफी सराहना की थी. वह अब बड़ी व्यावसायिक फिल्म का हिस्सा बनकर दर्शकों की बड़ी संख्या तक पहुंचेंगी.
नीना ने कहा, ‘मुझे अच्छा लग रहा है और मैं बहुत प्रसन्न हूं, विशेषकर इसलिए कि इस प्रकार का बड़ा व्यावसायिक सिनेमा अनेक लोगों द्वारा देखा जाता है. प्रत्येक कलाकार चाहता है कि अधिक से अधिक लोग उसे देखें और अधिक से अधिक लोग उसकी सराहना करें.’
नीना ने ‘सूर्यवंशी’ में अपनी भूमिका को लेकर हालांकि कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद से कहा है कि इस पर कड़ी मेहनत करनी है क्योंकि इसे बड़ी संख्या में लोग देखेंगे. मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रही हूं.’ ‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना कैफ भी हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




