कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभायेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : कारगिल के नायक विक्रम बत्रा की बायोपिक में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभायेंगे जिसका शीर्षक ‘शेरशाह’ है. फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य महिला चरित्र कियारा आडवाणी निभायेंगी. करण ने ट्विटर पर लिखा, ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विष्णु […]

विज्ञापन

मुंबई : कारगिल के नायक विक्रम बत्रा की बायोपिक में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभायेंगे जिसका शीर्षक ‘शेरशाह’ है. फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य महिला चरित्र कियारा आडवाणी निभायेंगी.

विज्ञापन

करण ने ट्विटर पर लिखा, ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विष्णु वर्धन, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता, अजय शाह और हिमांशु गांधी के साथ धर्मा मूवीज ‘शेरशाह’ पर काम की शुरूआत जल्द करेगी.”

माइक्रोब्लागिंग साइट पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट किया, ‘पर्दे पर असली जिंदगी के नायक विक्रम बत्रा का चरित्र निभाने को लेकर उत्साहित हूं. इसका शीर्षक ‘शेरशाह’ है जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी.’ इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola