Tere Naam Sequel : सतीश कौशिक ने पूरी की स्क्रिप्ट, क्या कमाल दोहराएंगे सलमान खान?

मुम्बई : अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक का कहना है कि उन्होंने 2003 के अपने ब्लॉकबस्टर ‘तेरे नाम’ के सीक्वल की पटकथा पूरी कर ली है. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार में थे. कौशिक ने कहा, हमारी पटकथा तैयार है. वैसे मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं कह […]
मुम्बई : अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक का कहना है कि उन्होंने 2003 के अपने ब्लॉकबस्टर ‘तेरे नाम’ के सीक्वल की पटकथा पूरी कर ली है. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार में थे.
कौशिक ने कहा, हमारी पटकथा तैयार है. वैसे मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि यह एक गैंगस्टर की प्रेम कथा है.
हमने अभी तक कलाकारों के बारे में नहीं सोचा है, जबकि हमने हाल ही में पटकथा पूरी कर ली है. मेरे अगले प्रोडक्शन ‘कागज’ पर काम खत्म हो जाने के बाद हम इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान खान के साथ इस पटकथा पर चर्चा की है, तो उन्होंने 53 वर्षीय स्टार से संपर्क करने से इनकार किया. ‘तेरे नाम’ को सलमान के यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है.
2000 के शुरुआती समय में बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्में लुढ़क गयी थीं और ‘तेरे नाम’ ने उनके करियर को आगे बढ़ाया था, जिसकी उन्हें बहुत जरूरत थी. कॉलेज के दबंग राधे मोहन के तौर पर उनके किरदार को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था. इस फिल्म में भूमिका चावला और रवि किशन भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




