कभी मोटापे को लेकर उड़ा था फरदीन खान का मजाक, अब एक्‍टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 18 Apr 2019 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
कभी मोटापे को लेकर उड़ा था फरदीन खान का मजाक, अब एक्‍टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड एक्‍टर फरदीन खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. पिछले दिनों उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इन तसवीरों में उनकी वजन बढ़ा हुआ नजर आया था जिसके बाद उन्‍हें ट्रोल किया गया था. फरदीन खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था. अब फरदीन खान ने इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर फरदीन खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. पिछले दिनों उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इन तसवीरों में उनकी वजन बढ़ा हुआ नजर आया था जिसके बाद उन्‍हें ट्रोल किया गया था. फरदीन खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था. अब फरदीन खान ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. हाल ही में फरदीन अपनी कजिन बहन फराह खान अली की बुक लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे के और इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से खुद के बारे में खुलकर बातें की.

अभिनेता ने कहा,’ मुझे बेवजह निशाने पर लिया गया. मुझे लगता है कि हमें इन सब चीजों से ऊपर उठना चाहिये. मैं इन चीजों की परवाह नहीं करता. मैं जो हूं मैं वो हूं और मैं खुद को शीशे में देख सकता हूं. जो यह डिजर्व करता है वो करता है और जो नहीं करता है वो नहीं करता.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं इन सब बातों पर हंसता हूं. इनदिनों मैं अपने बारे में ज्‍यादा नहीं पढ़ता.’ पिछले दिनों 42 वर्षीय अभिनेता ने मजाक उड़ाने वाले सभी लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखा था. उन्होंने लिखा है, ‘ना तो लज्जित हूं और ना ही शर्मिंदा. आहत नहीं हूं. अवसाद में नहीं हूं. ना तो अंधा हूं. क्या मैं खुश हूं? जबर्दस्त. तथ्य है कि वजन बढने से काफी दूर खुशी से जी रहा हूं.’

फरदीन खान ने साल 1998 में फिल्‍म ‘प्रेम अगन’ से बॉलीवुड में इंट्री की थी. उन्‍हें असली पहचान साल 2000 में आई फिल्‍म ‘जंगल’ से मिली. राम गोपाल वर्मा की इस थ्रिलर फिल्‍म में फरदीन खान संग उर्मिला मतोंडकर नजर आई थी. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘हे बेबी’, ‘नो एंट्री’ और ‘ऑल द बेस्‍ट’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola