ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी

Updated at : 10 Apr 2019 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी बायोपिक को रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को रिलीज की मंजूरी दे दी है. इस फिल्म का नाम ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ है और इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका अभिनेता […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी बायोपिक को रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को रिलीज की मंजूरी दे दी है. इस फिल्म का नाम ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ है और इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निभाई है। विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर आलोचना कर रहे हैं.

उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी. मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की फिल्म पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी.

न्यायालय का कहना था कि इस मुद्दे को उठाने के लिए चुनाव आयोग ‘सही’ जगह है. सीबीएफसी ने 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को ‘यूनिवर्सल (यू)’ प्रमाणपत्र दिया है. इसी दिन लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है.

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘ हम बहुत खुश हैं कि हमें सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है और अंतिम रूप से यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है. उच्चतम न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने पर भी हमें राहत मिली थी. अब इस फिल्म को अब सभी जगह से हरी झंडी मिल चुकी है.’

उन्होंने कहा, ‘ मुझे उम्मीद है कि पूरे देश में किसी भी राजनीतिक पार्टी को कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि चुनाव आयोग, सीबीएफसी और सभी अदालतों ने सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है और हमारी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. हमारे लिए प्रार्थना करनेवालों सभी लोगों के प्रति हम आभारी है.’ निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि ‘न्याय हुआ है’ और फिल्म ने सिनेमाघर तक पहुंचने की सभी बाधाओं को पार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola