इरफान खान ने शुरू की ‘अंग्रेजी मीडियम” की शूटिंग, शेयर की ये तसवीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : इरफान खान ने सोमवार को फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने प्रशंसकों को देते हुए कहा कि एक अन्य कहानी बयां करना मजेदार रहेगा. ‘न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर’ (बीमारी) से उबरने के बाद इरफान ‘अंग्रेजी मीडियम’ से एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. फिल्म 2017 में आई ‘हिन्दी […]

विज्ञापन

मुंबई : इरफान खान ने सोमवार को फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने प्रशंसकों को देते हुए कहा कि एक अन्य कहानी बयां करना मजेदार रहेगा. ‘न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर’ (बीमारी) से उबरने के बाद इरफान ‘अंग्रेजी मीडियम’ से एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. फिल्म 2017 में आई ‘हिन्दी मीडियम’ का सीक्वल है.

विज्ञापन

अभिनेता ने फिल्म सेट की तस्वीर साझा की, जिसकी शूटिंग राजस्थान के उदयपुर में जारी है। तस्वीर के साथ इरफान ने लिखा, ‘‘जीएमबी (घसीटेराम मिष्ठान भंडार) 1900 से… एक नई कहानी बयां करना मजेदार होगा. #अंग्रेजी मीडियम.’

तस्वीर में इरफान घसीटेराम मिष्ठान भंडार के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसके निर्माता दिनेश विजान हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola