‘नो लैंडस मैन” में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, जानें क्या है फिल्म की कहानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बांग्लादेशी फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूखी के ‘नो लैंडस मैन’ फिल्म में अभिनय करेंगे और साथ ही इस फिल्म का सह- निर्माण भी करेंगे. मूलरूप से अंग्रेजी भाषा में बनने वाली फिल्म की कहानी एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति के त्रासद, अजीबोगरीब और कभी कभी मजेदार यात्रा के ईद-गिर्द घूमती है। […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बांग्लादेशी फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूखी के ‘नो लैंडस मैन’ फिल्म में अभिनय करेंगे और साथ ही इस फिल्म का सह- निर्माण भी करेंगे.
मूलरूप से अंग्रेजी भाषा में बनने वाली फिल्म की कहानी एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति के त्रासद, अजीबोगरीब और कभी कभी मजेदार यात्रा के ईद-गिर्द घूमती है। उसकी यात्रा उस समय एक नया ही मोड़ ले लेती है जब वह अमेरिका में एक आस्ट्रेलियाई लड़की से मिलता है.
नवाजुद्दीन ने ट्वीट किया है कि बहुत अधिक प्रतिष्ठित पटकथा ‘नो लैंडस मैन’ पर आखिरकार एक फिल्म बनने जा रही है. मौका देने के लिए मुस्तफा सरवर फारूखी को धन्यवाद. आगे के लिए आशान्वित हूं। इस पटकथा को 2014 में मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन आफ अमेरिका एंड एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्डस के स्क्रिप्ट डेवलपमेंट फंड अवार्ड मिला था और यह बुसान स्थित एशियन प्रोजेक्ट मार्केट का हिस्सा भी था.
इसी साल इसका चयन भारत के फिल्म बाजार के लिए श्रेष्ठ प्रोजेक्ट के तौर पर भी किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










