PM MODI Biopic: कांग्रेस नेता की याचिका पर आठ अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 7:40 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिये कांग्रेस नेता की याचिका पर वह आठ अप्रैल को सुनवाई करेगा. न्यायमूर्ति एस. ए. बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका पर वह सोमवार को सुनवाई करेगी. याचिकाकर्ता और कांग्रेस प्रवक्ता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिये कांग्रेस नेता की याचिका पर वह आठ अप्रैल को सुनवाई करेगा.

न्यायमूर्ति एस. ए. बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका पर वह सोमवार को सुनवाई करेगी. याचिकाकर्ता और कांग्रेस प्रवक्ता अमन पंवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दो उच्च न्यायालयों ने विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म के प्रदर्शन के मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव को प्रभावित कर सकता है.

सिंघवी ने कहा कि फिल्म पहले पांच अप्रैल को प्रदर्शित होनी थी, लेकिन गुरुवार को मीडिया में खबर है कि इसे कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ नामक इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया था.

वहीं बंबई उच्च न्यायालय ने भी सोमवार को ऐसे ही एक मामले का निपटारा करते हुए कहा था कि इस मसले से निर्वाचन आयोग निपटेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola