कंगना रनौत अनुराग बासु की फिल्म ‘इमली'' से बाहर, जानें क्यों

मुंबई : कंगना रनौत निर्देशक अनुराग बासु की अगली फिल्म ‘इमली’ से बाहर हो गईं हैं क्योंकि वह अपना ध्यान फिल्मों के निर्देशन पर केंद्रित करना चाहती हैं. ‘इमली’ में राजकुमार राव हैं और बासु के साथ कंगना की यह तीसरी फिल्म होती. उनके करियर की पहली फिल्म ‘गैंगेस्टर’ का निर्देशन अनुराग ने ही किया […]
मुंबई : कंगना रनौत निर्देशक अनुराग बासु की अगली फिल्म ‘इमली’ से बाहर हो गईं हैं क्योंकि वह अपना ध्यान फिल्मों के निर्देशन पर केंद्रित करना चाहती हैं. ‘इमली’ में राजकुमार राव हैं और बासु के साथ कंगना की यह तीसरी फिल्म होती.
उनके करियर की पहली फिल्म ‘गैंगेस्टर’ का निर्देशन अनुराग ने ही किया था. इसके अलावा वह ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में भी निर्देशक के साथ काम कर चुकी हैं.
अभिनेत्री ने कहा कि इमली की शूटिंग नवंबर, 2018 से शुरू होनी थी लेकिन इस दौरान उन्हें ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग और निर्देशन दोबारा करना था, इसलिए इमली टल गयी.
उन्होंने कहा कि अनुराग और मैंने इस बारे में बात की. मुझे बेहद बुरा लग रहा है क्योंकि ‘इमली’ मुझे अपने मेंटॉर के साथ काम करने का दोबारा अवसर दे रही थी लेकिन मैं कुछ सप्ताह में अपनी ही फिल्म की घोषणा करनेवाली हूं. मैंने इस बारे में बासु को बता दिया है और वह मेरी स्थिति समझते हैं.
अभिनेत्री ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान अगली फिल्म पर है, जिसका वह निर्देशन कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




