जिया खान की मां पर 100 करोड़ की मानहानि का दावा

Published at :05 Jul 2014 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
जिया खान की मां पर 100 करोड़ की मानहानि का दावा

मुंबई : अभिनेता आदित्य पंचोली और उनकी अभिनेत्री पत्नी जरीना वहाब ने जिया खान की मां राबिया खान के खिलाफ 100 करोड रुपये की मानहानि का दावा करते हुए बंबई उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है. दो दिन पहले ही राबिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने जिया खान कथित खुदकुशी […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता आदित्य पंचोली और उनकी अभिनेत्री पत्नी जरीना वहाब ने जिया खान की मां राबिया खान के खिलाफ 100 करोड रुपये की मानहानि का दावा करते हुए बंबई उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है.

दो दिन पहले ही राबिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने जिया खान कथित खुदकुशी मामले की जांच मुंबई पुलिस से सीबीआई को सौंपी थी. इसके साथ अदालत ने सीबीआई से यह भी कहा कि वह पता लगाए कि यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का. पंचोली दंपती के पुत्र सूरज पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. दंपती की ओर से दायर याचिका पर न्यायमूर्ति एस सी गुप्ते ने कल राबिया को नोटिस देने के लिए कहा और मामले की आगे की सुनवाई 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी.

राबिया के वकील दिनेश तिवारी ने कहा, ‘‘अब तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन हम जानते हैं कि मुकदमा दायर किया गया है और हम बुधवार :9 जुलाई: को अपना पक्ष रखेंगे.’’ आदित्य पंचोली, जरीना और उनकी बेटी सना की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि ब्रिटेन की नागरिक राबिया ने ट्विटर पर कलंकति करने वाली, अपमानजनक और अभद्र टिप्पणियां कीं जिनसे पंचोली परिवार की समाज में बदनामी हुई है.

* जिया खुदकुशी मामला : क्या है याचिका में

याचिका में आरोप है कि जिया की मां राबिया ने ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे परिवार की बदनामी हुई. इसमें परिवार की प्रतिष्ठा के नुकसान के लिए 50 करोड़, कारोबार की क्षति के लिए 25 करोड़ और उत्पीड़न के बदले 25 करोड़ की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola