#Chhapaak में कुछ ऐसी दिखाई देंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इनदिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले कुछ महीनों वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी वहीं अब अपनी आनेवाली फिल्म ‘छपाक’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है जिसमें दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्म के पहले […]
दीपिका पादुकोण इनदिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले कुछ महीनों वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी वहीं अब अपनी आनेवाली फिल्म ‘छपाक’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है जिसमें दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्म के पहले पोस्टर में दीपिका का लुक सामने आया है. वे एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं जिससे चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था. फिल्म की शूटिंग आज से दिल्ली में शुरू होने वाली है.
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मालती नामक महिला का किरदार निभानेवाली हैं. इस फिल्म से दीपिका के बैनर ए एंटरटेनमेंट की शुरुआत हो रही है. फॉक्स स्टार स्टूडियो के ए एंटरटेनमेंट और मृग फिल्म मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं.
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में खुद को ढालने के लिए दीपिका ने उनसे जुड़े सभी दस्तावेजों और मीडिया की खबरों की विस्तार से पढ़ाई की है. उन्होंने उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में अध्ययन किया है. लक्ष्मी अग्रवाल ने दीपिका के सामने उन बातों का भी खुलासा किया है जिससे मीडिया और सार्वजनिक जीवन में उपलब्ध नहीं है.
फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने भी लक्ष्मी अग्रवाल से जुड़े कई वीडियो सामग्री दीपिका को दी है जिसमें उनके इंटरव्यूज़ है. बता दें कि इस फिल्म के जरिये दीपिका पादुकोण पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं. फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










