ePaper

मनोहर पर्रिकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक

Updated at : 18 Mar 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक

मुंबई : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को उनके निजी आवास पर निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को शाम में किया जाएगा. मनोहर पर्रिकर के निधन पर अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख और मधुर भंडारकर सहित हिन्दी फिल्म जगत की […]

विज्ञापन

मुंबई : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को उनके निजी आवास पर निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को शाम में किया जाएगा. मनोहर पर्रिकर के निधन पर अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख और मधुर भंडारकर सहित हिन्दी फिल्म जगत की कई हस्तियों ने रविवार को शोक व्यक्त किया. पर्रिकर (63) का रविवार को पणजी के नजदीक स्थित अपने निजी आवास पर निधन हो गया.

उनके निधन पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है. पर्रिकर के निधन पर शोक जताने वालों में रणदीप हुड्डा, अनुपम खेर, दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola