एक्ट्रेस तापसी पन्नू दीवार पर ठोक रही है गोईठा, आपने देखा क्या

मुंबई : एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की सफलता से तापसी काफी खुश है. इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वह गांव की एक महिला के रूप में दिख रही है. वह एकदम देसी अवतार में दीवार […]
मुंबई : एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की सफलता से तापसी काफी खुश है. इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वह गांव की एक महिला के रूप में दिख रही है. वह एकदम देसी अवतार में दीवार पर गोबर थाप रही हैं.
के ख़ुस्बू आन लाग री है…… दिखे कुछ कमाल का पक रेहा है…. what say @bhumipednekar 😉#SaandKiAankh #साँडकीआँख #ComingSoon pic.twitter.com/SU0A9pzx7Y
— taapsee pannu (@taapsee) March 11, 2019
उनके साथ एक और महिला है जो बॉलिवुड की एक और बड़ी ऐक्ट्रेस है. ये दोनों दीवार पर उपले थापती हुई नजर आ रही है. उपला को पूर्वी भारत में गोईठा के नाम से जाना जाता है. हम इस तस्वीर के बारे में आगे आपको बताते हैं. दरअसल, यह तापसी की अगली फिल्म का एक सीन है जिसका नाम ‘सांड की आंख’ है.
फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आयेंगी. तापसी ने इस फिल्म के सेट से ही एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है. तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर वॉल पर यह तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘के ख़ुस्बू आन लाग री है…… दिखे कुछ कमाल का पक रेहा है….’ यहां आपको बताते चलें कि ‘सांड की आंख’ अनुराग कश्यप प्रड्यूस कर रहे हैं.
फिल्म उत्तर प्रदेश के जौहरी गांव की महिला शूटर्स प्रकाशी और चंद्रो की कहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




