ePaper

फिल्म की शूटिंग : पीएम मोदी की तरह नंगे पांव चल रहे थे विवेक ओबेरॉय, पैर में हो गया घाव

Updated at : 11 Mar 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग : पीएम मोदी की तरह नंगे पांव चल रहे थे विवेक ओबेरॉय, पैर में हो गया घाव

उत्तरकाशी : अभिनेता विवेक ओबेरॉय उत्तराखंड के उत्तरकाशी की हर्शिल घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रारंभिक जीवन तथा राजनीतिक यात्रा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दृश्य गंगाघाट, कल्पा केदार मंदिर, धराली बाजार तथा मुखबा गांव को जोड़ने वाले पुल पर […]

विज्ञापन

उत्तरकाशी : अभिनेता विवेक ओबेरॉय उत्तराखंड के उत्तरकाशी की हर्शिल घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गये.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रारंभिक जीवन तथा राजनीतिक यात्रा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दृश्य गंगाघाट, कल्पा केदार मंदिर, धराली बाजार तथा मुखबा गांव को जोड़ने वाले पुल पर शूट किये जा रहे हैं. एक दृश्य की शूटिंग के दौरान ओबेरॉय को पैर में थोड़ी चोट लग गयी.

इस दृश्य में मोदी को धाराली गांव के नजदीक गंगाघाट पर नंगे पैर बर्फ पर चलते दिखाया जाना है. इस दौरान पेड़ से टूटी नुकीली टहनी चुभने से उनके पैर में घाव आ गया. जिसके बाद डॉक्टरों को तुरंत उनके पैर में टांके लगाने पड़े. हालांकि फिल्म यूनिट के सदस्यों ने कहा कि विवेक ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola